कटंगी: कटंगी में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शनी का स्थान परिवर्तन करने की मांग
शहर के खेल प्रेमी युवाओं और खिलाड़ियों ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपकर सरकारी अस्पताल कटंगी में लगने वाली सदभावना प्रदर्शनी (मीना बाजार) का स्थान परिवर्तन करने की मांग की है। खिलाड़ियों को जानकारी मिली है कि आगामी 10 जुलाई से सरकारी अस्पताल में प्रदर्शनी लगने वाली है। जिसके बाद से खेल प्रेमी युवाओं और खिलाड़ियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।