आबू रोड: आबूरोड के गांधीनगर प्रेम नगर से युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार, थानाधिकारी की टीम ने 1.510 ग्राम स्मैक किया बरामद
आबूरोड शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मध्यरात्रि को प्रेमनगर गांधीनगर क्षेत्र में की गई, जहां थाना अधिकारी की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।जानकारी के अनुसार पुलिस को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी।