पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने न्यायालय के चार वारंटी के साथ दो शराबियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस न्यायालय के चार वारंटियों के साथ शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार कर रविवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शराबियों में मुजफ्फरपुर के मोतीपुर पंचरुखी का मोनू कुमार साह व छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर का पुकार कुमार है। दोनों नशे की हालत में ओभरब्रिज के नीचे हंगामा कर रहे थे।