कोंडागांव: दो दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, एक हितग्राही को दिया गया वॉकर
कोंडागांव में समाज कल्याण विभाग ने दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं एक हितग्राही को वॉकर प्रदान किया। इस दौरान उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा ने दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। हितग्राहियों ने सहायता के लिए शासन और समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया।