पाटन: कटंगी के काटूआ पड़रिया हार में मिली अज्ञात लाश, पुलिस जांच में जुटी
Patan, Jabalpur | Sep 10, 2026 कटंगी के कथुआ हार में गुरुवार सुबह लगभग 10:00 बजे एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवाया गया बताया जाता है कि लाश 6- 7 दिन पुरानी लग रही है और लगभग 70 वर्षीय व्यक्ति की बताई जा रही है पुलिस फिलहाल इसकी पहचान की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।