वीडीए ने वार्ड मुगलसराय में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इसके तहत वार्ड मुगलसराय,थाना अलीनगर के अन्तर्गत अज्ञात प्लाटिंगकर्ता द्वारा मौजा बिलारिहडीह, जिला-चन्दौली में लगभग 20 बीघा में अवैध तरीके से किये जा रहे प्लाटिंग को गुरुवार को ध्वस्त किया गया।