संयुक्त नगर आयुक्त के नेतृत्व में आदमपुर जोन में 6 बड़े गृहकर बकायेदारों के मकानों पर की गई तालाबंदी
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नगर निगम वाराणसी द्वारा बड़े गृहकर बकायेदारों पर लगातार कड़ाई कर रहा है। उसी क्रम में गुरुवार को आदमपुर जोन में संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र के नेतृत्व में 6 बड़े गृहकर बकायेदारों पर कार्यवाही करते हुये भवन को सील करते हुये तालाबन्दी की गयी है।