आबू रोड: माउंट आबू में अंबेडकर सर्किल पर पश्चिम बंगाल से आए पर्यटकों ने मनाया भाजपा की जीत का जश्न, की आतिशबाजी
पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद माउंट आबू में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत की खुशी में पश्चिम बंगाल से आए पर्यटकों ने भी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्सव मनाया, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से भर गया। माउंट आबू के अंबेडकर सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी