ढीमरखेड़ा: महानदी में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
ढीमरखेड़ा महानदी में शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई युवक 29 मार्च को दियागढ़ स्थित नागिन माता मंदिर के जवारे देखने आया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा जानकारी के अनुसार मझौली तहसील के ग्राम दोनी पटोरी निवासी 23 वर्षीय मिंटू पटेल के लापता होने पर परिजनों ने ढीमरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और अनहोनी की आशंका जताई थी