#कहानी_बदलाव_की
वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती की ओर, किसान शिव सिंह की सफलता बनी मिसाल
विकासखंड आगर की ग्राम पंचायत सिंगलिया निवासी कृषक श्री शिव सिंह पिता श्री भगवान सिंह ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से जैविक खेती की दिशा में नवाचार किया है। विभाग की जैविक खेती योजना तहत वर्मी बेड स्थाई ढांचा इकाई के लिए उन्हें कुल 1.00 लाख रुपये लागत में से 0.50 लाख रुपये का अनुदान एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उद्यानिकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में श्री शिव सिंह द्वारा गोबर, फसल अवशेष एवं अन्य जैविक सामग्री से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार की जा रही है। तैयार वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग वे मुख्य रूप से प्याज एवं लहसुन की खेती में कर रहे हैं। इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हुई है, उत्पादन लागत में कमी आई है तथा मृदा की उर्वरता में सुधार हो रहा है।
श्री शिव सिंह का कहना है कि उद्यानिकी विभाग के सहयोग से जैविक खेती को बढ़ावा मिला है और आय में सकारात्मक वृद्धि हुई है। उनका यह प्रयास क्षेत्र के अन्य कृषकों के लिए जैविक खेती एवं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन अपनाने हेतु प्रेरणादायी बन रहा है।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#agamalwa
#आगरमालवा