सेवा संकल्प अभियान 2026 नगर परिषद कानड़ में नमो सेवा अनकही कहानी के तहतनुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नगर परिषद कानड़ में रविवार को नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। संस्कृति विभाग के माध्यम से उज्जैन के श्री विकास चौहान एवं कलाकारों के दल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को स्वच्छता, सेवा एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया और प्रधानमंत्री जी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां तथा अनछुए पहलुओं पर नाटक के माध्यम से आकर्षक एवं रोचक प्रस्तुति दी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कलाकारों की सहज एवं प्रभावी प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री बाबूलाल बीजापारी, श्री बनेसिंह चौहान, श्री दिनेश जी, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी माली सहित नगरवासी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शिव सिंह चौहान एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा