#नमो_सेवा_अभियान’ अनकही कहानियां केतहत आगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्षों पर आधारित नुक्कड़ नाटक की हुई प्रस्तुति
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़े के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘नमो सेवा अभियान’के तहत रविवार को जिला मुख्यालय आगर के विभिन्न स्थान पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए।
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से उज्जैन के श्लोक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की टीम द्वारा श्री विकास चौहान के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता, सेवा भाव एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्षों में देश में आए बदलाव और प्रधानमंत्री जी के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर पहलूओं पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी। जिसे उपस्थित जनों ने
करतल ध्वनि से सराहा।
इस अवसर नोडल अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुशाल सिंह डुडवे, पार्षद श्री जगदीश गवली श्री अशोक प्रजापति श्री रामचंद्र सिंदल नगर पालिका के कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
.
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026