विजयनगर: बिजयनगर में वकील रामराज जाट से मारपीट का मामला, अधिवक्ता संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बिजयनगर में अधिवक्ता के साथ मारपीट और उसके बाद दर्ज हुए झूठे मुकदमे को लेकर अधिवक्ता संघ ने बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार भींवराज परिहार को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।एडवोकेट रामराज जाट के साथ 2 अगस्त को गुरु पन्ना टावर के बाहर पार्किग को लेकर विवाद हुआ था।