भारतीय जनता पार्टी बस्ती के महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला कार्यालय का किया घेराव
बस्ती। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा महिलाओं के सम्मान पर की गई अमर्यादित टिप्पणी और कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आह्वान पर भाजपा महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला कार्यालय बस्ती का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
जिला कार्यसमिति सदस्य चंदा श्रीवास्तव, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रकरण के विरोध में पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने "कांग्रेस मुर्दाबाद, राहुल गांधी होश में आओ, महिला विरोधी कांग्रेस हाय-हाय" के जमकर नारे लगाए।
इस अवसर पर सुमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अपमान का रहा है। यह केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि नारी सम्मान, न्याय और जवाबदेही के लिए उठी एक बुलंद आवाज़ है। हम अन्याय के विरुद्ध और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी की चुप्पी और इस प्रकरण में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही की मांग की गई। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने नारी सम्मान, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सशक्त स्वर दिया।
सदर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र हमेशा से महिला विरोधी रहा है। कांग्रेस के नेता कभी महिलाओं के आरक्षण का विरोध करते हैं तो कभी देश की नारी शक्ति का अपमान करते हैं। देश की मातृशक्ति इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूबी, सीता देवी, कौशल्या, सीमा, कृष्णावती, अंशु, सुधा, शिवानी, शबनम, सीमा देवी, चिरैता देवी, गायत्री, सुनीता, बबिता, दुर्गावती, सुभवती, रेनू, खुशी, रोहिणी, तारा, साधना, मुस्कान, ज्योति, सानिया, गौरा देवी, रागिनी, शीला, सरस्वती, नीतू, लता देवी, मधु, पूनम, आशा, नीता, निमिषा, अमृत कुमार वर्मा, राजकुमार शुक्ल, अभिनव उपाध्याय, तारक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Oct 13, 2026