देव सूर्य मंदिर न्यास समिति के सदस्य गंगा भास्कर की पुत्री के निधन पर शोक संवेदना
देव सूर्य मंदिर धार्मिक न्यास समिति के सम्मानित सदस्य, स्वर्ण व्यवसायी तथा दैनिक जागरण एवं दैनिक भास्कर के संवाददाता गंगा भास्कर की सुपुत्री के निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की सूचना पाकर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व उपप्रमुख मनीष पाठक, सूर्य मंदिर न्यास समिति के सम्मानित सदस्य योगेंद्र सिंह एवं वर्षानंद तिवारी ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पुत्री का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और दुखद है। इस कठिन घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।
Deo, Aurangabad | Aug 23, 2026