ई-निबंधन से आसान होगा रजिस्ट्री का काम 🏠💻
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने आज जिले में लागू *ई-निबंधन/पेपरलेस निबंधन व्यवस्था* की समीक्षा की और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
📌 **ई-निबंधन के प्रमुख लाभ:**
• स्टाम्प की कमी की समस्या से मुक्ति
• डिजिटल साइन से दस्तावेजों की सुरक्षा एवं प्रामाणिकता
• घर बैठे ऑनलाइन आवेदन एवं स्लॉट बुकिंग की सुविधा
• वृद्धजन एवं दिव्यांगजन को विशेष सुविधा
• डिजिटल रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की संभावना में कमी
• हार्ड कॉपी के साथ डिजिटल दस्तावेज का लिंक भी उपलब्ध
• डीड राइटर्स के माध्यम से ई-स्टाम्प की सुविधा
• आवश्यकता पड़ने पर डीड राइटर्स को प्रशिक्षण की व्यवस्था
औरंगाबाद जिला निबंधन कार्यालय में यह व्यवस्था 03 अगस्त 2026 से तथा अवर निबंधन कार्यालय, दाउदनगर में 17 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुकी है।
जिला पदाधिकारी महोदया ने पंचायत स्तर तक ई-निबंधन का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सरल, सुरक्षित, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित व्यवस्था का लाभ उठा सकें और निबंधन कार्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने से बचें।
#eNibandhan #PaperlessRegistration #DigitalBihar #Aurangabad #DistrictAdministrationAurangabad #EaseOfLiving #DigitalIndia
9 views | Aurangabad, Bihar | Aug 22, 2026