गुमला: नगर परिषद की लापरवाही: दुन्दरिया में नाली निर्माण में अनियमितता के कारण सड़क पर बह रहा पानी, ग्रामीण परेशान #jansamasya
Gumla, Gumla | Jul 3, 2025 गुमला लोहरदगा रोड स्थित दुन्दरिया नवीन पेट्रोल पंप के सामने नगर परिषद की लापरवाही के कारण नाली का गंदा पानी सड़क में ही बह रहा है। जिससे आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे की इसी रोड में समाहरणालय है जिले के डीसी एसपी व कई पदाधिकारियों सहित आम लोगों का आवागमन होता है। नाली अधूरा बना है और उसकी सफाई भी नहीं होती है।