गुमला: टकरमा में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार की हालत बिगड़ी
Gumla, Gumla | Jul 3, 2025 बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टकरमा गांव में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। तत्काल परिजन सभी को रेफरल अस्पताल बसिया ले गए। प्राथमिक इलाज के उपरांत चारों को गुमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक टकरमा गांव निवासी दो बच्चे व दो महिला मशरूम खाने से बीमार हो गए।