गुमला: पांचवी क्लास से था प्यार, घर छोड़कर भागे हिमाचल प्रदेश, पुलिस ने कुटमा के युवक को भेजा जेल
Gumla, Gumla | Jul 3, 2025 कुरूम गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमा गांव निवासी 20 वर्षीय से युवक को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक पर नाबालिक लड़की को भगाने का आरोप था। लड़की के भाई ने पिछले माह युवक पर अपनी बहन को भगाने का आरोप लगाते हुए कुरूम गढ़ थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश से दोनों को बरामद किया।