लखीसराय: किऊल स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता अभियान की शुरुआत, रेल कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली
लखीसराय। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दानापुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे त्रि-सप्ताहव्यापी स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार की पूर्वाह्न 10, बजे किऊल स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।