भंडरा: लोहरदगा वन विभाग की कार्रवाई: भंडरा से ₹50 हजार की अवैध करम लकड़ी और ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में बेचैनी
भंडरा क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों के खिलाफ लोहरदगा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध करम लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की गई इस कार्रवाई में छह मोटे करम लकड़ी के बोटों से लदे ट्रैक्टर जेएच 01 बीडी 3405 को पकड़ने में वन विभाग की टीम को सफलता मिली। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है।