बैरगनियां: रेलवे माल गोदाम के पीछे जलकुंभी में मिला था अज्ञात शव, साजन पासवान के रूप में हुई पहचान
बैरगनिया में रेलवे के माल गोदाम के पीछे जलकुंभी में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान साजन पासवान पिता विजय पासवान, निवासी गांधी नगर मोहल्ला, बैरगनिया के रूप में हुई है।