गया टाउन सीडी ब्लॉक: सफाईकर्मियों की हड़ताल पर सियासत तेज, गया में कांग्रेस ने नगर विकास मंत्री का पुतला फूंका, सरकार को घेरा
बुधवार को दोपहर 2:00 बजे बिहार के नगर निकायों के सफाईकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच गया में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहर के टावर चौक पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा का पुतला दहन कर सफाईकर्मियों की मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की गई.