सेवा मेरा योगदान अभियान अन्तर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अभियान अन्तर्गत 02 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। गुरूवार को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, उपकरण वितरण शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तर पर आयोजित दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय शिविर का आयोजन दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र अशोकनगर में किया गया। शिविर में लगभग 460 दिव्यांगजन उपस्थित हुये। उपस्थित दिव्यांगजनो का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें 35 दिव्यांगजनो के यूडीआईडी कार्ड बनाये गये, 12 दिव्यांगजनो को ट्रायसाइकिल, 10 दिव्यांगजो को व्हीलचेयर, 06 दिव्यांगजनो वैशाखी, 04 दिव्यांगजनो को वोकर, स्टिक 06, ट्रायपेड 03, कमर पटटा 05, घुटने का पटटा 04, स्मार्ट केन 01, कवोर्ड चेयर 01 आदि उपकरण वितरण किये गये। उपस्थित दिव्यांगजनो को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनीष अनुरागी द्वारा विधिक जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में श्रीमति माधुरी पटेल उपसंचालक सामाजिक न्याय, श्री धर्मेन्द्र रघुवंशी, श्री रामवीर धाकड सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नगर पालिका अशोकनगर तथा विभागीय स्टॉफ उपस्थित रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar