गावां: गायत्री परिवार ने शिक्षा आंदोलन के तहत कई कार्य करवाए
Gawan, Giridih | Apr 6, 2026 गावां प्रखंड के 15वें शिक्षण संस्थान विवेकानंद कोचिंग सेंटर पिहरा में शिक्षा आंदोलन के तहत सोमवार को दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। वहीं संगीत के माध्यम से कार्यक्रम के परिचय पर महिला संयोजिका सीमा भारती ने प्रकाश डाले।