पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में दो गाय चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, एक पिकअप भी ज़ब्त
आलमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पल्लवी नगर से 11 मई को दो गाय चोरी होने के संबंध में शिकायत की गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर 2:42 बजे मामले की जानकारी आलमगंज थाना अध्यक्ष ने दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक पिकअप को भी जप्त किया गया है।