पटना ग्रामीण: बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध स्मृति पार्क में सीएम नीतीश कुमार ने की भगवान बुद्ध और बोधिवृक्ष की पूजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा बोधिवृक्ष एवं श्रीलंका के अनुराधापुरम से ले गए वृक्ष की पूजा की। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ विश्व शांति एवं राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की।