पटना ग्रामीण: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा, कहा- टायर पंक्चर
लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी का टायर पंक्चर हो चुका है। उनकी जवानी भी ढलने लगी है।