पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
भारत पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबार में शहीद हुए बिहार के लाल मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट लाया गया। मो. इम्तियाज बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर थे। शहीद जवान के लिए पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।