पटना ग्रामीण: बिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवेदन के लिए क्यूआर कोड किया जारी, उम्मीदवार चयन में आएगी पारदर्शिता
बिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 243 सीटों के उम्मीदवार चयन के लिए क्यूआर कोड स्कैनर लॉन्च किया। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इससे निष्पक्ष, पारदर्शी व सामूहिक निर्णय संभव होगा। कांग्रेस सदस्यों को ही आवेदन की अनुमति होगी, जिसमें 6 मापदंड शामिल हैं।