पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के बेटे ने कहा, सभी बलिदान देने वाले जवानों पर गर्व है
भारत-पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबारी में शहीद हुए बिहार के लाल मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे उनके छोटे भाई और बेटे ने आंखों में आंसू लिए सरकार से पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने की मांग की। शहीद जवान के बेटे ने कहा कि बलिदान देने वाले सभी जवानों पर उन्हें गर्व है।