जहानाबाद: मतगणना को लेकर एसएस कॉलेज में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पूरे भारत में लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हो गया ऐसे में चुनाव के नतीजे का इंतजार है जहानाबाद के धनगांव स्थित एसएस कॉलेज को भी मतगणना स्थल बनाया गया है। जहां पर वोटो की गिनती की जाएगी। ऐसे में जहानाबाद जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी पुख्ता और व्यापक इंतजाम किए गए हैं।