जहानाबाद: मतगणना केंद्र पर डीएम एवं एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक का किया गया आयोजन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में आज एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद स्थित मतगणना सेंटर पर कल दिनांक 04 जून, 2024 को होने वाले 36 जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के छः विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिया गया।