जहानाबाद: अमैन परपाटी गांव में संपति विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को भाई भतीजे ने मारपीट कर किया घायल, इलाज है जारी
जहानाबाद के अमैन परपाटी गांव में एक व्यक्ति और उनके पत्नी को उनके भाई और भतीजे ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल राकेश कुमार द्विवेदी एवं उनकी पत्नी प्रभावती देवी को सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज जारी है। पीड़ित ने बताया की हमारा कोई पुत्र या पुत्री नहीं रहने के कारण आरोपियों द्वारा अक्सर संपति को लेकर विवाद किया जाता है और हमे प्रताड़ित किया जाता है।