जहानाबाद: पहाड़ी बीघा गांव के समीप कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, इलाज है जारी
जहानाबाद के पहाड़ी बीघा गांव के समीप कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति के कारण पटना एम्स रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया की बसंतपुर निवासी राजेश चंद्रा का पुत्र अजीत कुमार बाजार से सब्जी लेकर अपने घर को आ रहा था तभी यह घटना घटी।