Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka

#देवास से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 19 जनवरी 2026 #जनसंपर्क_देवास @JansamparkMP @CommissionerU...

1.9k views | Dewas, Madhya Pradesh | Jan 19, 2026

MORE NEWS

देवास। बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में खेत से पानी निकालने के विवाद को लेकर देर रात हथियारों के साथ घर पहुंचकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

एफआईआर के अनुसार, फरियादी संजय नगर ने पुलिस को बताया कि खेत से पानी निकालने की बात को लेकर गांव के अरुण धाकड़ और सचिन (एफआईआर अनुसार) देर रात उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी तलवार और अन्य हथियारों से लैस थे तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी हाथ में तलवार लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फुटेज के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296(b), 3(5), 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में खेत से पानी निकालने के विवाद को लेकर देर रात हथियारों के साथ घर पहुंचकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार, फरियादी संजय नगर ने पुलिस को बताया कि खेत से पानी निकालने की बात को लेकर गांव के अरुण धाकड़ और सचिन (एफआईआर अनुसार) देर रात उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी तलवार और अन्य हथियारों से लैस थे तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी हाथ में तलवार लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फुटेज के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296(b), 3(5), 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

देवास। शहर में 'मधुबाला' ट्रैवल्स की बसों से जुड़े हादसे लगातार दूसरे दिन भी सामने आए हैं। शुक्रवार को बस की टक्कर से महिला की मौत के बाद शनिवार दोपहर एबी रोड स्थित जिला न्यायालय के सामने एक और हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे मधुबाला ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस क्रमांक MP 04 PA 2619 ने लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक करते हुए एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महिला के हाथ में चोट आई, जबकि दोनों बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक रुका तक नहीं और बस लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए भागती बस का नंबर नोट कर लिया।

पीड़ित ने संबंधित थाने में बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी मधुबाला ट्रैवल्स की बस की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। लगातार दूसरे दिन सामने आए इस हादसे ने शहर में बसों की तेज रफ्तार और लापरवाह संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। शहर में 'मधुबाला' ट्रैवल्स की बसों से जुड़े हादसे लगातार दूसरे दिन भी सामने आए हैं। शुक्रवार को बस की टक्कर से महिला की मौत के बाद शनिवार दोपहर एबी रोड स्थित जिला न्यायालय के सामने एक और हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे मधुबाला ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस क्रमांक MP 04 PA 2619 ने लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक करते हुए एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महिला के हाथ में चोट आई, जबकि दोनों बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक रुका तक नहीं और बस लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए भागती बस का नंबर नोट कर लिया। पीड़ित ने संबंधित थाने में बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी मधुबाला ट्रैवल्स की बस की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। लगातार दूसरे दिन सामने आए इस हादसे ने शहर में बसों की तेज रफ्तार और लापरवाह संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

#देवास से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 19 जनवरी 2026 #जनसंपर्क_देवास @JansamparkMP @CommissionerU... - Dewas News