बखरी: तुलसीपुर में चापाकल गाड़ते समय मजदूर की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम
बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के तुलसीपुर निवासी उमेश पासवान का चापाकल गाड़ने के दौरान करंट लगने से शुक्रवार की शाम मौत हो गई। मौत की घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 खैरबन में हुई है। जहां अनिल चौधरी के घर चापाकल गाड़ने के दौरान करंट लगने से मौत हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।