बखरी: बखरी में मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
बखरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चार परीक्षा केंद्रों पर संचालित मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। यह परीक्षा 17 फरवरी से आयोजित थे और शनिवार के अंतिम दिन अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को दिए गए थे। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।