प्रेस विज्ञप्ति
अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के निर्देश
आरा, दिनांक 23 जून 2026।
जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार आज अनुमंडल सभागार में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-विशेष कार्य पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित एवं निष्पादित अभियोजन वादों, मजिस्ट्रेट ट्रायल, स्पीडी ट्रायल, सत्र न्यायालय से संबंधित मामलों तथा गंभीर अपराधों के त्वरित विचारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन एवं अभियोजन कार्यों में प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
लंबित मामलों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही, आर्म्स एक्ट से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन में आवश्यक सहयोग एवं संबंधित चिकित्सकीय प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराने हेतु सिविल सर्जन, भोजपुर से अपेक्षा की गई।
बैठक में मुख्य अभियोजक, लोक अभियोजक, सभी अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी, सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारी, सभी विशेष अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 31, 2026