Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
nehacool604
आरा के बाबू बाजार की जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा
Arrah, Bhojpur
| Oct 31, 2026
MORE NEWS
आरा में जाम से निजात वा अतिक्रमण कर रहे रोड पर चला नगर निगम का बुलडोजर! दुकानदार दिखे नाराज़,आप सभी लोगों की राय क्या है अतिक्रमण लगातार होना चाहिए कि नहीं.???
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2026
कॉ० स्वदेश भट्टाचार्य (शम्भू जी) की पटना से आरा (भोजपुर) के क्रांति पार्क तक अंतिम यात्रा में जगह जगह सैंकड़ों की संख्या में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने काफिला को रोक अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दिया। CPIML Liberation, Bihar Communist Party of India -Marxist Leninist- Liberation CPIML
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2026
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2026
कॉ० स्वदेश भट्टाचार्य (शम्भू जी) की पटना से आरा (भोजपुर) के क्रांति पार्क
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2026
बेलाऊर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की विधि व्यवस्था ,एवं संचालन हेतु भोजपुर जिलाधिकारी महोदय,पुलिस अधीक्षक महोदय,SDO महोदया, BDO साहिबा एवं सभी जिला एवं प्रखण्ड पदाधिकारी गण l
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2026
कॉ० स्वदेश भट्टाचार्य (शम्भू जी) की पटना से आरा (भोजपुर) के क्रांति पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2026
प्रेस विज्ञप्ति छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बेलाउर सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश आरा, दिनांक 31 अक्टूबर 2026। आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से बेलाउर स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने घाट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन, बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। जिला पदाधिकारी ने घाट के गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग एवं आवश्यक साइनेज लगाने, घाट परिसर एवं संपर्क मार्गों की समुचित साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप, आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय दल एवं एंबुलेंस की उपलब्धता तथा अग्निशमन दल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पर्याप्त पार्किंग स्थल चिह्नित करने तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त विधि-व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना तथा आवश्यकतानुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाट एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती, यातायात संचालन एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से संवाद कर छठ पूजा की तैयारियों के संबंध में फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए। प्राप्त सुझावों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने
Bhojpur, Bihar | Oct 31, 2026
प्रेस विज्ञप्ति छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने के दिए गए निर्देश आरा, दिनांक 30 अक्टूबर 2026। छठ पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जिला दंडाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित शांति समिति की बैठकों तथा विधि-व्यवस्था संधारण के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत शांति समिति के सदस्यों के साथ उनके क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। बैठक में प्रमुख रूप से छठ घाटों, नदियों, तालाबों एवं अन्य जलाशयों की साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत एवं सुचारु यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता, चिकित्सा दल की तैनाती तथा एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी छठ घाटों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर आयुक्त आरा नगर निगम, सिविल सर्जन एवं अन्य वरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 31, 2026