भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण - जनसंख्या परिगणना का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ ---
आज दिनांक 30 अक्टूबर को भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण - जनसंख्या परिगणना का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला उप विकास आयुक्त कार्यालय स्थित विद्या भवन सभागार में प्रारंभ हुआ।कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन प्रधान जनगणना पदाधिकारी - सह - जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके पूर्व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा पौधा गमला देकर जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता, भोजपुर का स्वागत किया गया।
ज्ञातव्य हो कि जनगणना के प्रथम चरण - मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के सफलता पूर्वक संपन्न होने के उपरांत जनगणना के द्वितीय चरण - जनसंख्या गणना का कार्य अगले वर्ष फरवरी में प्रारंभ किया जाना है। इस चरण के अंतर्गत प्रगणक घर घर जाकर लोगो से उनके आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के संबंध में विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से आंकड़े एकत्र करेंगे।द्वितीय चरण के प्रारंभ से पूर्व इसकी तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में मास्टर ट्रेनरों, फील्ड ट्रेनरों, प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। इसी क्रम में जनगणना कार्य निदेशालय , बिहार के निदेशानुसार जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं जनगणना से संबंधित लिपिकों तथा तकनीकी सहायकों के प्रशिक्षण के निमित्त विद्या भवन में 2 बैचों में प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया है।कार्यशाला के प्रथम बैच में 30 और 31 अक्टूबर को जिला स्तरीय पदाधिकारियों, सभी अनुमंडलाधिकारियों एवं सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के चार्ज पदाधिकारियो का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। 01 और 02 नवंबर को सभी चार्जों के लिपिक एवं तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों दीपक कुमार और सत्येंद्र कुमार द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारियो को जनसंख्या गणना की बारीकियों से अवगत कराया गया। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से जनगणना ऐप के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला जनगणना कोषांग की नोडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित कोषांग के वरीय लिपिक जाकिर हुसैन उपस्थित रहे।
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 31, 2026