डीडवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम दाउदसर में खेत में लगी आग, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
डीडवाना उपखंड क्षेत्र के नजदीकी ग्राम दाऊदसर के एक खेत में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से खेत की बाड़ और वहां मौजूद सूखी घास-फूस जलकर राख हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद तुरंत हरकत में आए। नगर परिषद की दमकल गाड़ी के फायरमैन फताराम और पायलट गजराज सिंह बिना कोई देर किए तुरंत दमकल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से आसपास के खेतों और इलाकों में फैलने का खतरा टल गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। समय पर पहुंची मदद के चलते ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
Didwana, Nagaur | Oct 13, 2026