*पंचायती राज आम चुनाव 2026*
*जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में पांच पंचायत समितियों की ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न*
डीडवाना-कुचामन, 13 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा आयोजित पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत तृतीय चरण में जिले की पांच पंचायत समितियों में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जिले की मकराना, ईटावा बामणियाँ, पीलवा, परबतसर व नांवा पंचायत समितियों के मतदान के लिए कुल 538 मतदान बूथों के लिए 1400 बैलेट यूनिट एवं 701 कंट्रोल यूनिट का आवंटन किया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार, प्रशिक्षु आरएएस निकिता राठौड़, सरोज चोयल, तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार मिश्रा एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Oct 13, 2026