अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र में अदा की गई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
तहसील अमरिया में ईद उल फितर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अकीदत मंदों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ की। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए। ईदगाह और मस्जिदों पर अकीदमंदों की भीड़ उमडी। ईदगाह और मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।