**चित्तौड़गढ़ पुलिस ने ड्रोन तकनीक से खुलवाया यातायात जाम, 74 मिनट तक की हवाई निगरानी**
#चित्तौड़गढ़,13 नवंबर। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 नवंबर 2026 को कोतवाली चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान ओछड़ी गेट से पाडन पोल तक यातायात जाम की स्थिति का पता लगाकर तत्काल रास्ता खुलवाया गया।
ड्रोन से प्राप्त लाइव फुटेज के आधार पर PCR टीम एवं यातायात प्रभारी को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई तथा वाहनों का आवागमन सामान्य किया।
इस दौरान पुलिस ड्रोन टीम ने 02 उड़ानें भरकर कुल 74 मिनट तक हवाई निगरानी की तथा लगभग 9 किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया।
ड्रोन तकनीक से भीड़भाड़, यातायात जाम एवं संवेदनशील स्थानों की तत्काल पहचान कर संबंधित पुलिस टीमों को समय पर सूचना दी जा सकती है। इससे पुलिस संसाधनों का बेहतर उपयोग और त्वरित