हथुआ: मीरगंज थाने में लाइसेंसी हथियार धारकों की बैठक, सुरक्षा मानकों पर हुई चर्चा
मीरगंज थाना परिसर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक गोपालगंज विनय तिवारी के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के तमाम लाइसेंसी हथियार धारक शामिल हुए।बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने उपस्थित शस्त्र धारकों को उनके हथियारों के रखरखाव और सुरक्षा से संबंधित कड़े निर्देश दिए।