धनघटा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों से मारपीट करने के मामले में रविवार को धनघटा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरफ्तारी की गई और अभियुक्तों को मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।