धनघटा: दौलतपुर उमरिया में स्थित फूला देवी राम प्रसाद पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का हुआ कार्यक्रम
धनघटा तहसील के दौलतपुर उमरिया में स्थित फूला देवी राम प्रसाद पब्लिक स्कूल में शनिवार को दिन में 11:00 बजे से वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनघटा के विधायक गणेश चौहान व ब्लॉक प्रमुख पौली राममिलन यादव रहे, वही डॉक्टर महेश सिन्हा ने 2023 में हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।