धनघटा शिव मंदिर पर शनिवार को भाजपा श्रम प्रकोष्ठ जिला इकाई की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुणेश द्विवेदी ने की। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा निरंतर जनहित के कार्य किये जा रहे हैं।