धनघटा: बकौली खुर्द गांव में युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को शाम करीब 6:00 बजे धनघटा पुलिस ने अरमान पुत्र मोहम्मद जमील निवासी बकौली खुर्द को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस उपनिरीक्षक रामदरश यादव, कांस्टेबल सलमान अंसारी, महिला आरक्षी नीलम यादव ने गिरफ्तार किया है।